शाहपुर में फुटबॉल ट्रायल 1 और 2 अप्रैल को

--Advertisement--

आईटीआई शाहपुर के ग्राउंड में दोपहर बाद 3 से शुरू होंगे ट्रायल ।

शाहपुर – कोहली

शाहपुर फुटबॉल एकेडमी द्वारा 1 और 2 अप्रैल को फुटबॉल के ट्रायल आईटीआई शाहपुर के ग्राउंड में शुरू करवाए जा रहे हैं, इसमें छोटे और बड़े खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। 1 और 2 अप्रैल को ये ट्रायल दोपहर बाद 3 से शुरू होंगे।

जानकारी देते हुए फुटबॉल एसोसिएशन जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि इसमें आयु सीमा 10 से लेकर 17 निर्धारित कि गई है। गौर रहे कि छोटी आयु के खिलाड़ी सिर्फ शाहपुर सब डिवीजन के ही भाग ले सकते हैं।

इसमें शाहपुर के साथ लगती चम्बा की सीमा हटली, गोला, थुलेल, बलाना, सिहुंता के बच्चे भी भाग ले सकते हैं। कोटला, शोल्दा, न्यांगल, 32 मील, भाली, जोली और बग्गा कुठेड़ क्षेत्र को भी शाहपुर सब डिविजन के साथ जोड़ा जायेगा और इन क्षेत्रों के बच्चे भी इस ट्रायल प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों के अभिभावकों से निवेदन किया है कि अभिभावक बच्चों को खुद ग्राउंड में लेकर आएं और बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में जोड़ने में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि शाहपुर फुटबॉल एकेडमी का मुख्य उद्देशय युवाओं को नशे से बचाना है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेल क्षेत्र में अपना, अपने परिवार का और प्रदेश का नाम देश भर में रोशन कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...