हिमाचल की बेटी बनी दिल्ली में जज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज (DJS) की परीक्षा पास की और अब वे दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी।

प्रियंका हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की डलहौजी तहसील से सम्बंध रखती हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी स्कूल से प्राप्त की स्कूल की पढ़ाई के बाद इन्होंने बीकॉम, एलएलबी व एलएलएम की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की।

अब ये वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। इन्होंने पढ़ाई के साथ ही ज्यूडिशियल परीक्षा पास की है। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम और लग्न से जीवन में किसी भी मनचाहे मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

प्रियंका ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता – पिता, परिवारजनों व अपने अध्यापकों को दिया है। उन्होंने डलहौजी के साथ साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

पूरे प्रदेश की तरफ से उन्हे तथा उनके परिवार को बहुत शुभकामनाएं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...