प्रदेश के बजट में रखा गया महिलाओं के हितों का ध्यान – रीता मनकोटिया

--Advertisement--

Image

शाहपुर – कोहली

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए महिला कांग्रेस की जिला कांगड़ा अध्यक्ष रीता मनकोटिया ने इसे प्रदेश व जनहित में बताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऐसा बजट पेश किया है, जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखते हुए इसे प्रदेश की तरक्की व विकास पर केंद्रित किया है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में विशेष तौर पर आम आदमी पर टैक्स का कोई बोझ नहीं डाला गया ,साथ ही महिलाओं के हितों को ध्यान में रखा गया है।

वहीं प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने ,युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के सभी वर्गों का ख्याल इस बजट में रखना महत्व पूर्ण है।

जिला कांगड़ा महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीता मनकोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट में जिला कांगड़ा को भी विशेष सौगातें मिली हैं, उन्होंने इस बजट को प्रदेश व जनता के हित में सर्वहितकारी बजट बताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...