सलियाणा छिंज मेला इलाके का महत्वपूर्ण उत्सव – यादविंदर गोमा

--Advertisement--

Image

सलियाणा मेले में आयोजित होंगी तीन संस्कृत संध्यायें

पालमपुर, 18 मार्च – नवीन शर्मा

जिला स्तरीय छिंज मेला सलियाणा का आयोजन 28 मार्च से पहली अप्रैल तक किया जायेगा। मेले को सफल रूप में आयोजन को लेकर जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा ने अधिकारियों से समीक्षा की।

बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीम पालमपुर डॉक्टर अमित गुलेरिया अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विजय वर्मा नायब तहसीलदार पंचरुखी अनिल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यादविंद्र गोमा ने कहा कि छिंज मेला सलियाणा इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण उत्सव है। इससे लोगों की जनभावना जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उत्सव को सफल, आकर्षक एवं हर वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विधायक ने कहा कि मेले में छिंज (दंगल) के अतिरिक्त तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इन संध्याओं में हिंदी, पंजाबी कलाकारों के अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मेले में खेल प्रातियोगिताओं में वॉलीबाल, कब्बडी के अतिरिक्त महिलाओं के लिये मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर उन्होंने सलियाणा मैदान का भी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। उन्होंने व्यापारियों के लिये प्लाट आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...