हिमाचल के पूर्व CM जयराम के ड्रीम प्रोजेक्ट को झटका? सर्वे टीम का सुझाव-जाहू में बनाया जाए एयरपोर्ट

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

हिमचाल प्रदेश के मंडी जिले में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट को झटका लग सकता है. प्रस्तावित बल्ह एयरपोर्ट की वजह से पड़ने वाले सामाजिक प्रभाव का आंकलन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्त की एसआर एशिया कंपनी ने बल्ह के स्थान पर जाहू में एयरपोर्ट बनाने की सिफारिश की है.

एसआर एशिया कंपनी की 231 पन्नों की इस रिपोर्ट को बल्ह बचाओ संघर्ष मोर्चा ने पत्रकार वार्ता में प्रस्तुत किया. शनिवार को मोर्चा के अध्यक्ष जोगिंद्र वालिया ने बताया कि बल्ह में सबसे अधिक उपजाऊ भूमि है. यदि यहां एयरपोर्ट बनता है तो इसमें 80 प्रतिशत निजी उपजाऊ भूमि पूरी तरह से तबाह हो जाएगी, जबकि जाहू में 80 प्रतिशत सरकारी भूमि जद में आएगी.

उन्होंने कहा कि जो बातें बल्ह के किसान कह रहे थे, उन बातों पर अब सर्वे करने वाली कंपनी ने भी अपनी मुहर लगा दी है. सर्वे में स्पष्ट कहा गया है कि बल्ह की उपजाऊ भूमि के स्थान पर एयरपोर्ट का निर्माण जाहू में किया जाए.

किसानों के जमीन देने की बात तथ्यों से परे

जोगिंदर वालिया ने बताया कि कुछ रिपोर्ट में आ रहा है कि बल्ह के अधिकतर किसान एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी भूमि देने के लिए तैयार हैं, जबकि ऐसी रिपोर्ट तथ्यों से परे है. बल्ह के किसान किसी भी सूरत में एयरपोर्ट के लिए भूमि नहीं देना चाहते हैं. इसके बदले में उन्हें कहीं पर भी ऐसी उपजाऊ भूमि नहीं मिलेगी.

वहीं, यहां एयरपोर्ट बन जाने के बाद आसपास के इलाकों में किसी भी तरह के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुमति लेनी पड़ेगी, जिससे यहां के लोगों की परेशानियों और ज्यादा बढ़ जाएंगी.

बल्ह में प्रस्तावित है एयरपोर्ट

गौरतलब है कि बल्ह में एयरपोर्ट की घोषणा सीएम जयराम ठाकुर ने की थी. इस ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए 2600 बीघा से ज्यादा जमीन का अधिग्रहण होना है. करीब 9 हजार करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाले इस एयरो प्रोजेक्ट से हजारों लोग विस्थापित होंगे.

बल्ह के किसानों का एक बड़ा वर्ग यहां एयरपोर्ट बनाने के पक्ष में नहीं और किसानों का कहना है कि यह सोना उगलने वाली उपजाऊ भूमि है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...