भाजपा युवा मोर्चा ने महिलाएं की सम्मानित

--Advertisement--

Image

शाहपुर – कोहली

अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कांगड़ा अध्यक्ष प्रणव कुमार के नेतृत्व में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को उनकी विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं तथा देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं वहीं देश की तरक्की में भी अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की प्रगति के लिए यह आवश्यक है कि देश की आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका हो।

उन्होंने कहा की विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मानव प्रशंसा प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाने चाहिए।

यह दिन यह भी याद दिलाता है कि कैसे महिलाओं ने कई सामाजिक व अन्य बाधाओं को पार करते हुए मुकाम हासिल किए व लगातार कर रही हैं। आज की तारीख में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं परंतु अतीत में ऐसा नही था।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार के साथ जिलाउपाध्यक्ष योगेश धीमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक सोनी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश मन्हास, जिला आई टी प्रभारी रजत वर्मा , अमित कुमार , विपिन कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...