एसडीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

--Advertisement--

Image

उड़न दस्ते रखेंगे पैनी नज़र

नूरपुर – स्वर्ण राणा

एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया की पिछले कल भी कुछ स्कूलों में जा कर चैकिंग की। वहां जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उनको और उनकी एग्जाम को लेकर क्या तैयारियां है उनको चैक किया था और आज उनका पहला पेपर है हमने सुबह सीनियर सेकेंडरी स्कूल औद,भडवार, खज्जियां,गेही लगोड़ में निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया की परीक्षा केंद्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करने के साथ बच्चों के बैठने, बिजली की समुचित व्यवस्था व अन्य जरूरी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों के साथ बैठक कर परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह क्रियाशील रखने व उसका बैकअप उपलब्ध रखने, नकल को रोकने सहित परीक्षा के संचालन के सम्बंध में अन्य आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि नकल को रोकने के लिए बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्तों के अतिरिक्त उपमंडल स्तर पर भी टीमों का गठन किया गया है जो सभी परीक्षा केंद्रों पर पैनी नज़र रखेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के नजदीक किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनसे बिना किसी डर व तनाव से परीक्षा देने व वर्ष के दौरान की गई मेहनत का उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने की उम्मीद व्यक्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...