फारियां में आयोजित विधिक शिविर में महिलाओं को दी जानकारी

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

अंतराष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य पर ज्वाली के अधीन पंचायत फारियां में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वाधान में उपमंडल स्तरीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सिविल जज जवाली विवेक कायस्थ की अध्यक्षता में लगाया गया।

ज्वाली कोर्ट की तरफ से अधिवक्ता रीना चौधरी व रोहित शर्मा ने महिलाओं को महिलाओं के अधिकारों बारे अवगत करवाया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों व मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी।

सिविल जज विवेक कायस्थ ने कहा कि अधिकारों की सही जानकारी न होने के कारण तथा जागरूकता के अभाव में महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा।

उन्होंने कहा कि आज के युग में महिला-पुरुष में कोई अंतर नहीं है। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कार्य कर रही हैं। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...