झुग्गी में रहने वाली लड़की से दो युवकों ने किया दुराचार

--Advertisement--

Image

बीबीएन, 09 मार्च – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत दसो माजरा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां झुग्गी में रहने वाली लड़की से दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया।

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने माता-पिता व चार भाई-बहनों के साथ झुग्गी में रहती है। झुग्गी में बिजली का कनेक्शन न होने के कारण झुग्गी के साथ लगते कमरे में रह रहे मोहित जॉकी इस्लामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

पीड़िता पिछले तीन साल से उनके ही कमरे में मोबाइल चार्ज करती है। पीड़िता ने बताया कि रोज़ाना की तरह वह अपना मोबाइल लेने कमरे में गई थी। इसी दौरान मोहित व उसके साथी शुभम ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

काफ़ी देर हो जाने पर उनके घरवाले पीड़िता को ढूंढ़ते हुए वहां आए और पड़ोसियों की मदद से पीड़िता को दोनों युवकों से छुड़वाया। दोनों युवक मौके से भाग निकले। पीड़िता ने अपने परिवार के साथ बद्दी महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला थाना बद्दी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किया गया है जिनकी तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...