अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने नारी सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रो मंजू पार्ती, प्रो क्रांति मोदगिल और अन्य महिला कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा।

मंजू पार्ती और प्रो क्रांति मोदगिल ने वर्तमान युग में नारी का वर्चस्व विषय पर विशिष्ट व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी महिला कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...