गैलेक्सी के बच्चों ने अपने अध्यापकों संग उड़ाया होली का गुलाल

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

आज जहां सारा जहान होली के रंगों में रंग गया है, वहीं गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में भी खूब रंगों की होली खेली गई ।

होली बंधन, मित्रता, एकता और शांतिपूर्ण अस्तित्व का त्योहार है इस त्यौहार का मुख्य उद्देश्य ही आपसी भेदभाव को भूलकर आपस में प्रेमभाव रखना है और ऐसे ही एक दृश्य की झलक देखने को मिली, जब सारे बच्चे आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को जम के रंग लगा रहे थे ।

सभी को एक दूसरे के साथ हंसता-खेलता देख कर बहुत अच्छा लगा क्योंकि आज के समाज की सबसे ज्यादा जरूरत यही है कि बच्चों में मानवता भरना, एक दूसरे के सुख-दुख में साथ देना, आपसी समन्वय बनाना । जो जगह मोबाइल फोन ने ले रखी है। बच्चों की सारी खेलें भी एकमात्र फोन से ही संबंधित रह गई है। जो वास्तव में सही नहीं है ।

बच्चों को आपस में मिलकर रहना, खेलना, जीना सिखाने के उद्देश्य से ही होली जैसा त्यौहार स्कूल में बहुत अच्छे से मनाया गया। समाज में आने वाली पीढ़ी का नया रूप बनाने के लिए गैलेक्सी स्कूल की तरफ से यह एक छोटी सी पहल थी।

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा, समन्वयक श्वेता वैद्य व समस्त अध्यापक वर्ग उपस्थित था। बच्चों को होली खेलने के स्कूल की तरफ अलग – अलग प्रकार के रंग दिए गए। होली के उपलक्ष्य में बच्चों का मुँह भी मीठा करवाया गया।

स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार और निर्देशिका किरण लता वैद्य ने बच्चों, अध्यापकों व समस्त इलाका वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...