कांगड़ा में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनेंगे 28 चार्जिंग प्वाइंट, जल्द होंगें शुरू

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 28 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित होंगे। 25 चार्जिंग स्थानों की जमीन परिवहन विभाग के नाम पर हो गई है जबकि शेष की प्रक्रिया जारी है। परिवहन निदेशालय को इन जगहों की रिपोर्ट क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने भेज दी है। जल्द चार्जिंग प्वाइंट शुरू हो जाएंगे।

वाहनों को ट्रैस करना होगा आसान

राष्ट्रीय राजमार्गों में हर 40 व राज्य मार्गों में 25 किलोमीटर की दूरी पर प्वाइंट स्थापित होंगे। प्वाइंट में जीपीएस होगा और इससे वाहनों को ट्रैस करना आसान होगा। जोगेंद्रनगर से धर्मशाला व ज्वालामुखी से देहरा संसारपुर टैरेस तक 11 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित होंगे।

धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र में नौ जगह चयनित

ज्वालामुखी, कांगड़ा, नूरपुर व चंबा के लिए भी 10 के करीब प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में 11 डीसी चार्जर राष्ट्रीय राजमार्ग में बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में जिले में 303 के करीब कार्यालयों में भी चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। जिलाधीश कार्यालय, एसपी कार्यालय व अन्य कार्यालयों में ये प्वाइंट स्थापित होंगे। धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र में नौ जगह का इसके लिए चयन किया है।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

डीजल व पेट्रोल के वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन कारगर सिद्ध होंगे। सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। प्रदीप कुमार, आरटीओ, धर्मशाला ने कहा कि चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने के लिए 25 स्थानों की जमीन परिवहन विभाग के नाम हो गई है। पहले चरण में चार्जिंग स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थापित होंगे। कार्य को तेजी से किया जा रहा है। रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है।

300 किलोमीटर चलता है चार्ज होने के बाद वाहन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कांगड़ा के लिए ई-वाहन पिछले महीने आया है और अब तक यह 2300 किलोमीटर चल चुका है। एक बार चार्ज होने के बाद वाहन 300 किलोमीटर चलता है। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हो रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...