
शाहपुर – कोहली
भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश चीफ पैट्रन एम एल ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में पूर्व अर्द्धसैनिकों की विभिन्न समस्याओं व केंद्र ओर प्रदेश सरकार के पास लंबित मांगों पर चर्चा हुई। संगठन के सदस्यों ने सरकार द्वारा मांगे पूरी नही करने पर आक्रोश जाहिर किया।
उन्होंने कहा की यदि सरकार उनकी मांगे पूरी नही करती तो सड़को पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। सभा में एकत्रित सदस्यों ने मुख्य तौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्या का उल्लेख किया और प्रदेश व केंद्रीय सरकार को चेताया कि इस समस्या को शीघ्र सुलझाया जाए ।
वहीं जिला अध्यक्ष एम एल ठाकुर ने कहा कि साथ ही सीजीएचएस की लंबित मांग को शीघ्र स्वीकृत किया जाए और आयुष्मान सेवा का लाभ सेवानिवृत सदस्यों को भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी विभिन्न मांगों को पूरा नहीं करती है तो सड़कों पर आ कर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे ।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर बैठक में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा, जिला सचिव कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष केबल किशोर शर्मा, उत्तम चंद, बिंता देवी, एस के मिश्रा, वी एस राय सहित सैंकड़ों सदस्य मौजूद थे ।
