पांच साल के बाद फिर से होगी शराब की दुकानों की नीलामी, राज्य सरकार को होगी 2500 करोड़ की कमाई

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राज्य में शराब की दुकानों की नीलामी कर सरकार 2500 करोड़ से ज्यादा की आय कमाएगी। लोगों को अभी के मुकाबले शराब के लिए ज्यादा पैसा देना होगा। कहने का मतलब यह है की शराब महंगी हो गई है।

राज्य में आबकारी नीति को पांच साल के बाद बदला जा रहा है। पांच सालों तक लगातार ही राज्य में आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों का नवीकरण किया जा रहा था। अब दुकानों की नीलामी कर इससे होने वाली आय को बढ़ाया जाना है।

मिनी बार बनाने की सुविधा

राज्य में शराब पर गौ सेवा के नाम पर लगने वाले सेस को पहले की तरह जारी रहेगा। राज्य में थ्री स्टार व इससे ऊपर के सभी होटलों के कमरों में मिनी बार बनाने की सुविधा नई पालिसी ने सरकार ने दी है।

2500 करोड़ से ज्यादा होगा इजाफा

राज्य में विभाग की ओर से कैबिनेट में 10.6 फीसद बढ़ोतरी के साथ 2357 करोड़ की आय का प्रस्ताव लाया था, लेेकिन कैबिनेट ने विभाग को 15 से 18 प्रतिशत का इजाफा कर इसे 2500 करोड़ से ज्यादा तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया है। विभाग का दावा है कि शराब महंगी न हो, इसके लिए कुछ फीस कम भी की गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शास्त्री शिक्षकों के 193 पदों पर जल्द शुरू हो सकती है बैचवाइज काऊंसलिंग

हिमाचल - डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही शास्त्री शिक्षकों...

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स के लिए मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों...

सीबीएसई स्कूलों के लिए विभिन्न विषयों के 390 शिक्षक होंगे भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा वर्ग के लिए...

आई टी आई शाहपुर में अंडर-20 फुटबॉल ट्रायल्स का आगाज़, युवाओं ने दिखाया दमखम

शाहपुर - नितिश पठानियां  जिला फुटबॉल एसोसिएशन, कांगड़ा के तत्वावधान...