नादौन में चली गोलियां, गांव के कुत्तों को बनाया निशाना

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 07 मार्च – व्यूरो

जिला में नादौन विधानसभा क्षेत्र के टैहली गांव में गोलीबारी की घटना से ग्रामीण दहशत में है। यह पता नहीं लग पाया कि गोलीबारी किसने व क्यों की। गोलीबारी की इस घटना में गांव के कई कुत्ते मारे गए।

वार्ड सरपंच संतोष कुमारी ने बताया कि जैसे ही गोलीबारी हुई गांव में दहशत हो गई व लोग घरों से बाहर निकले। यह गोलियां किसने गाड़ी से चलाई यह ग्रामीणों को पता नहीं चल पा रहा है। उनके घर के पास ही एक कुत्ते को गोली लगी, थोड़ी देर बाद वह मर गया। इसके आगे भी कुछ कुत्तों के मारे जाने जानकारी मिली है।

उन्होंने कहा कि जिस गेट के पास कुत्ते को मारा गया, वहां स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की भी मौजूद थी। गनीमत यह रही कि गोली की रेंज में वह नहीं आई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...