जगदेव कलां होशियारपुर ने जीती ज्वाली वालीबाल प्रतियोगिता

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

युवा क्लब ज्वाली द्वारा आरा मैदान ज्वाली में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त ज्योतिषी पंडित विपिन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पंडित विपन शर्मा का युवा क्लब ज्वाली के अध्यक्ष सूरज धीमान, हन्नी, आयुष सहित अन्य सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्यातिथि पंडित विपन शर्मा ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया तथा जगदेव कलां होशियारपुर व बीबी सुंदरी क्लब गुरदासपुर के बीच फाइनल मैच की शुरुआत करवाई। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को हराने की खूब कोशिश की लेकिन आखिरकार जगदेव कलां होशियारपुर की टीम विजेता हुई।

मुख्यातिथि पंडित विपन शर्मा ने विजेता टीम को 25हजार रुपए की नकद राशि सहित ट्राफी व उपविजेता टीम बीबी सुंदरी क्लब गुरदासपुर को 15हजार रुपए की नकद राशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया। जगदेव कलां होशियारपुर के मन्ना प्लेयर को बेस्ट प्लेयर चुना गया व 32इंच की एलईडी देकर सम्मानित किया।

मुख्यातिथि पंडित विपिन शर्मा ने कहा कि खेलें हमारे शरीर का अभिन्न अंग हैं तथा खेलों में भाग लेने से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें तथा खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लें।

मुख्यातिथि विपिन शर्मा ने क्लब को 11हजार की नकद राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी तथा क्लब की सराहना की। क्लब अध्यक्ष सूरज धीमान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 नामी टीमों ने भाग लिया। मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह, शाल व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...