BREAKING : हिमाचल में तेज रफ्तार इनोवा ने कुचले 9 मजदूर, 5 की मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद तुरंत ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सोलन, 07 मार्च – व्यूरो 

मंगलवार सुबह धर्मपुर में दिल दहला देने वाला दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर एक तेज रफ़्तार इनोवा कार ने सड़क किनारे चल रहे मजदूरों को कुचल दिया।

कार की रफ़्तार इतनी तेज थी कि हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है। दो लोगों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया। वहीं अन्य घायलों का इलाज सोलन में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 9 बजे लाम्बा अस्पताल के सामने पेट्रोल पंप के समीप पेश आया। NH- 5 पर एक तेज रफ्तार इनोवा टैक्सी (HP 02A 1540) ने सड़क के किनारे चल रहे करीब 9 मजदूरों को कुचल दिया।

हादसे में 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।  मृतकों व घायलों को सोलन व सीएचसी धर्मपुर ले जाया गया जहां से दो को PGI रैफर किया गया है। इनोवा का चालक राजेश कसौली का रहने वाला बताया जा रहा है।

मृतकों में गुड्डू यादव, राजा वर्मा, निप्पू निशाद बिहार, मोती लाल यादव उत्तर प्रदेश, सन्नी उत्तर प्रदेश शामिल हैं, जबकि महेश उत्तर प्रदेश, बबुदीन बिहार, महेश उत्तर प्रदेश और अर्जुन सुभाष उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इनमें से गंभीर घायलों को पीजीआई और एमएमयू रैफर किया गया है।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना धर्मपुर की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद तुरंत ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार राणा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...