खाई में गिरी कार, 17 व 26 साल के युवक सहित 3 की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

संगड़ाह, 07 मार्च – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के तहत शिवपुर-भवाई मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है।  हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा देर रात करीब 9 बजे पेश आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार शिवपुर से भवाई की तरफ जा रही अप्लाइड फॉर अल्टो कार भवाई के नजदीक खाडी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तीनों को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (26) पुत्र रणदीप गांव दनंथल ग्राम पंचायत अंधेरी, पंकज कुमार (17) पुत्र यशवंत सिंह गांव कुफर ग्राम पंचायत भवाई, नेत्रसिह (55) पुत्र हसनदेव गांव कुफर ग्राम पंचायत भवाई के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संगड़ाह अस्पताल भेजा गया है। मामले की पुष्टि  करते हुए डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उधर, पटवारी प्रदीप ने बताया कि परिवार को 25 हजार की राहत राशि प्रदान की जाएगी। पंचायत प्रधान भवाई जोगिंदर, हिमाचल कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव और भवाई पंचायत के पूर्व प्रधान बृजराज ठाकुर ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पंकज कुमार 12वीं कक्षा का छात्र था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...