बद्दी पुलिस को स्कॉच ऑर्डर पुरस्कार, एसपी मोहित चावला बोले हमारे लिए गर्व की बात

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के दृष्टिगत बनाई गई विस्तृत सुरक्षा योजना (BRISP) BBN REGION INDUSTRIAL SECURITY PLAN के लिए बद्दी पुलिस को पुलिस स्कॉच पुरस्कार 2022 में सेमी-फाईनलिस्ट स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

BRISP का समग्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बीबीएन औद्योगिक क्षेत्र में जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए योजना, रोकथाम, तैयारी, शमन और त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया की सुविधा के लिए औद्योगिक सुरक्षा के सभी घटकों को संबोधित किया जाए। योजना का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा के सभी पहलुओं का विश्लेषण करना और औद्योगिक सुरक्षा के सभी पहलुओं पर नवीनतम जानकारी प्रदान करना भी है।

BRISP योजना का नेतृत्व पी0डी0 प्रसाद, (भा0पु0से0) पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी खंड हि0प्र0 द्वारा किया गया जिन्होंने विनोद कुमार (हि0पु0से0) पुलिस अधीक्षक (वेल्फेयर) पुलिस मुख्यालय शिमला के साथ आज पुलिस जिला बद्दी का दौरा कर कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी में पुलिस को बधाई दी ।

मोहित चावला (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक बद्दी के प्रत्यक्ष प्रयवेक्षण तथा नरेन्द्र कुमार (हि0पु0से0) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी व प्रियांक गुप्त उप पुलिस अधीक्षक बद्दी की देखरेख में बद्दी पुलिस द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं के तहत वर्ष 2022 में विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किए गए हैं ।

इन पुरस्कारों में (i) थर्ड आई प्रोजेक्ट के तहत “ई-गवर्नेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार” (ii) “जागृति अभियान के लिए स्कॉच अवार्ड (iii) कम्युनिटी आई प्रोजेक्ट में “दूसरा भारत पुलिस वर्चुअल समिट एंड अवार्ड्स 2022” और (iv) वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से “प्रशंसा पत्र” शामिल हैं ।

गत वर्ष में बद्दी पुलिस को मिलें अवार्डों से बद्दी पुलिस को प्रोत्साहन मिलता है जिसके लिए बद्दी पुलिस बी0बी0एन0 की जनता का भी धन्यवाद करती है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...