स्वास्थ्य मंत्री ने किया कैंसर अस्पताल शिमला का दौरा, अधिकारीयों को दिए ये निर्देश

--Advertisement--

Image

शिमला, 17 फरवरीनितिश पठानियां

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को कैंसर अस्पताल आईजीएमसी का दौरा किया। उन्होंने निर्माणाधीन कैंसर ओपीडी ब्लॉक के कार्य को भी शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से लोग आईजीएमसी ईलाज के लिए पहुंचते हैं। सरकार लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं किस तरह से प्रदान कर सकती है, इस दिशा में सरकार काम कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि कैंसर आज के समय में देश दुनिया में बड़ी समस्या बनी हुई है, जिसके कारण मिलावटी खाद्य पदार्थ का सेवन और जीवन शैली में बदलाव है।

सरकार फूड सेफ्टी को लेकर भी गंभीर है। किस तरह से मिलावटी खाद्य पदार्थों के चलन को रोका जाए। इसके लिए भी सरकार काम कर रही है।

शिमला के कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनरी के इस्तेमाल से कैंसर का समय पर पता चल सके। प्रदेश के भीतर ही लोगों को इलाज उपलब्ध करवाया जाए।

वहीं, भाजपा द्वारा लगाए जा रहे हिम केयर योजना को बंद करने के आरोपों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार हिम केयर योजना को बंद करने वाली नहीं है, बल्कि इस योजना को और सुदृढ़ कैसे किया जाए इस दिशा में सरकार काम कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...