ITI के समीप बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही जांच

--Advertisement--

Image

मृतक मानसिक रूप से था अस्वस्थ, मृतक को घड़ी पहनने का था शोंक.

नाहन, 17 फरवरी – नरेश कुमार राधे

नाहन-शिमला मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिलने से शहर में सनसनी फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार नाहन की आईटीआई के समीप नाले से एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नाहन के गोविंदगढ़ मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जांच

 गोविंदगढ़ के बाशिंदों के अनुसार जसवंत सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। यही नहीं वह ठीक ढंग से बोल भी नहीं पाता था। वह अकसर शहर में यहां-वहां घूमता नजर आता था। मृतक को घड़ी पहनने का शोंक था।

जब उससे कोई टाइम पूछता था तो वह खुश होकर इशारों में समय बताता था। वह अविवाहित था। उसके भरण-पोषण का दायित्व उसके भाइयों पर था। अक्सर मोहल्ले के लोग उसके साथ हंसी-मजाक करते रहते थे।

बीती रात करीब 8.30 बजे उसे शिमला रोड की तरफ जाते कुछ लोगों ने देखा था। संभावना जताई जा रही है कि मोड़ के समीप अंधेरा होने के चलते वह रास्ते का अनुमान न लगा सका, जिसके चलते वह सीधा नाले में जा गिरा। सम्भवता नाले में पानी होने के चलते वह बच न सका।

उधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जसवंत की आकस्मिक मौत से पुरे गोविंदगढ़ मोहल्ले में शोक की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...