2 मिनट में पकने वाली Maggie की पेटी को एक मिनट में चुराया

--Advertisement--

Image

आधी रात को हुई चोरी की बारदात CCTV में कैद.

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मैगी चुराने का अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां पर चोरी आधी रात को दुकान के बाहर रखे मैगी की पेटी को उठाकर ले गए. सारा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है. फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि पुलिस तक मामला पहुंचा है या नहीं.

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र की यह घटना है. बीते कल 13 फरवरी की रात को 12 बजकर 24 मिनट पर बाइक पर सवार होकर दो युवक दुकान के पास रुकते हैं और फिर मैगी के पैकेट पर हाथ साफ करते हैं.

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दुकान के आगे सड़क पर अंधेरा और सन्नाटा पसरा है. इस दौरान एक बाइक दुकान से चंद कदम आगे मोड़ पर रुकती है.

मोड़ पर रुकने के बाद बाइक से एक युवक उतरकर दुकान की तरफ आता है और फिर दुकान से कुछ दूर खड़े होकर इधर-उधर देखता है. युवक देखता है कि कोई उसे देख तो नहीं रहा है.

इसके बाद वह दुकान के काउंटर पर रखे मैगी की पेटी को लेकर रफ्फूचक्कर हो जाता है. यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. मैगी चुराने वाला युवक सीसीटीवी से अंजान था.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...