
पांवटा साहिब, 14 फरवरी – नरेश कुमार राधे
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के कांग्रेसी नेता चेतन चौहान का मंगलवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। चेतन चौहान की एक दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ी थी।
इसके बाद परिजन उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल ले गए। इस दौरान तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मंगलवार सुबह उनका देहांत हो गया। चेतन अपने माता-पिता के इकलौते चिराग थे।
मिली जानकारी के अनुसार चेतन चौहान केे पिता काफी समय पहले जुब्बल कोटखाई से आकर पांवटा साहिब में बस गए थे। वर्तमान में वह शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के काफी करीबी रहे। पिछले दिनों जब रोहित ठाकुर पांवटा आए थे तो चेतन चौहान से उन्होंने काफी देर गुफ्तगू भी की थी।
