पालमपुर से चंबा जा रही बस से निकलीं चिंगारियां

--Advertisement--

Image

सिहुंता – अनिल संबियाल

हिमाचल पथ परिवहन निगम की खटारा बसें आए दिन हादसों को न्योता दे रही हैं। पालमपुर से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस में सिहुंता से पीछे कारघाट नामक स्थान पर अचानक आग की चिंगारियां निकलने लगीं।

सवारियों ने आग की चिंगारियां निकलती देखीं तो उनकी चीखें निकल गईं। सवारियों ने तुंरत बस चालक और परिचालक को इसके बारे में बताया। उसके बाद चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क के किनारे बस को रोक कर सवारियों को जैसे-तैसे कर सुरक्षित बाहर निकाला।

बस के भीतर लगी आग को सड़क के आसपास स्थित घरों से पानी मांग कर बुझाया गया। खैर, हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

वहीं दूसरी ओर चंबा-संघणी मार्ग पर एचआरटीसी बस में तकनीकी खराबी आने से 21 सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस में आई तकनीकी खराबी का पता चलने पर चालक ने बस को सड़क किनारे रोक कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सवारियों राकेश कुमार, संजीव कुमार, प्रकाश चंद, दिलीप कुमार, हरिया राम, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि जिले के भीतर और बाहरी रूटों पर एचआरटीसी की ओर से खटारा बसों को चलाया जा रहा है।

इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। एचआरटीसी प्रबंधन से सवारियों ने खटारा बसें रूटों पर न भेजने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...