अवैध पेड़ काटते दबोचे दो लोग

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जंगल में अवैध रूप से शीशम के दो पेड़ों को काटने के आरोप में दो लोगों को वन विभाग ने 21,000 रुपये जुर्माना किया है। साथ ही पेड़ की लकड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

वन विभाग को सूचना मिली कि करियां के नजदीक छौ नाले के पास लोगों ने जंगल में जाकर विभाग की अनुमति के बिना ही शीशम के पेड़ों को काट डाला है। इसकी सूचना मिलते ही विभागीय टीम वनखंड अधिकारी सुनील कुमार की अगुवाई में तुरंत मौके पर पहुंच गई।

टीम को मौके पर पाकर पेड़ काटने वाले लोग यहां वहां से भागने लगे लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। उन्हें पेड़ काटने को लेकर विभागीय अनुमति दिखाने के लिए कहा लेकिन वे अनुमति के कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इसके चलते विभागीय टीम ने सबसे पहले पेड़ की उम्र और उसकी लंबाई चौड़ाई का अवलोकन किया।

इसको लेकर डैमेज रिपोर्ट बनाई गई। रिपोर्ट के आधार पर पेड़ काटने वाले लोगों को जुर्माना ठोंका। साथ ही उन लोगों को चेतावनी दी कि वे दोबारा जंगल में अवैध तरीके से पेड़ों को न काटें अन्यथा उनके खिलाफ वन विभाग पुलिस में भी शिकायत दे सकता है।

अमित शर्मा, वनमंडल अधिकारी चंबा के बोल

जंगल में अवैध रूप से पेड़ काटने पर 21,000 रुपये जुर्माना किया गया है। साथ ही पेड़ की लकड़ी को भी विभाग ने जब्त कर लिया है। जंगल में अवैध तरीके से पेड़ काटने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...