कांगड़ा : लापता हुई लघु बचत एजेंट महिला पर आरोप, लाखों हड़पकर रच रही गायब होने का ढोंग

--Advertisement--

Image

 पालमपुर, 08 फरवरीनवीन शर्मा

विधानसभा क्षेत्र में जयसिंहपुर से वीरवार को लापता हुई लघु बचत एजेंट महिला के मामले में नया मोड़ आया है। जयसिंहपुर के दर्जन भर लोगों ने आरोप लगाया है कि नीलम नाम की यह महिला उनसे पोस्ट आफिस में जमा करने के लिए RD इक्कठी करती थी, लेकिन आगे पोस्ट आफिस में जमा नहीं करती थी और न ही पासबुक उन्हें देती थी।

लोगों का आरोप था कि यह महिला उनके लाखों रुपए हड़प कर गायब होने का ढोंग रच रही है। आज इकट्ठा हुए लोग पुलिस थाना लंबागांव भी शिकायत करने गए, लेकिन उस महिला के पति ने सब को भरोसा दिलाया की जिसके जितने भी पैसे जमा नहीं हुए हैं वो सबकी पाई पाई लौटा दी जाएगी। महिला के पति ने कई लोगों को उनकी पासबुक वापिस कर दी है।

इस मामले में थाना प्रभारी प्रेम पाल शर्मा ने बताया कि लोग शिकायत करने आये थे, लेकिन महिला के पति द्वारा सब के पैसे लौटाने की बात कहने पर किसी ने थाना में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस लापता महिला की तलाश में जुटी है। अब पुलिस ने महिला के सारे परिवार की काल डिटेल मंगवाई है ।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...