मुख्यमंत्री ने नादौन और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – हिमखबर – डेस्क

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के सेरा विश्राम गृह में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नादौन और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इनमें अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विकासात्मक परियोजनाओं के कार्य निर्धारित अवधि में पूरे हो जाने चाहिए ताकि लोग इनसे लाभान्वित हो सकें।

इस अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने मुख्यमंत्री को दोनों विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में अवगत करवाया। हमीरपुर जिला तथा अन्य क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विश्राम गृह परिसर में कपूर का पौधा भी रोपित किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी तथा स्थानीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...