यूपीएससी सिविल सर्विसेज का नोटिफिकेशन जारी, 1105 पदों के लिए होगी परीक्षा

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया गया है. संघ लोक सेवा आयोग, UPSC ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

जिसके साथ ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ध्यान दें कि आवेदन करने के लिए 21 फरवरी तक मौका दिया गया है.

वहीं यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया जाएगा एवं मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वर्ष परीक्षा के माध्यम से कुल 1105 पदों पर भर्ती की जाएगी.

गौरतलब है कि आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन इस परीक्षा के माध्यम से किया जाता है.

कौन कर सकता है आवेदन

ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाती है.

चयन प्रक्रिया

परीक्षा के तहत निकाले गए पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा मुख्य, परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाता है. फिलहाल उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन देखने के लिए

यहां क्लिक करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...