बिजली गिरने से 25 भेड़-बकरियों की मौत

--Advertisement--

Image

बिजली गिरने से बुधवार दोपहर 12:00 बजे 25 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुई हैं। प्रभावित भेड़पालक की पहचान कर्म सिंह पुत्र दयाला निवासी गांव मांजू तहसील चुराह के रूप में हुई है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में  बिजली गिरने से बुधवार दोपहर 12:00 बजे 25 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि चार जख्मी हुई हैं।

प्रभावित भेड़पालक की पहचान कर्म सिंह पुत्र दयाला निवासी गांव मांजू तहसील चुराह के रूप में हुई है। बनीखेत के वार्ड 15 के पार्षद पवन टंडन ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन, पशुपालन विभाग और पुलिस को दी।

राजस्व विभाग की ओर से हलका पटवारी ने क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। पशुपालन विभाग और पुलिस टीम भी मौके पर रवाना हुई है।

कर्म सिंह अपनी भेड़-बकरियों के साथ ग्राम पंचायत चूहन के तहत बुहाणा में ठहरा था। बिजली गिरने से उसकी 25 भेड़-बकरियों की मौत हो गई और चार घायल हुई हैं। पार्षद पवन टंडन ने हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...