राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ और आम्बल ठेहडू में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ स्कूल में बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने स्कूल के प्रांगण में राष्ट्र ध्वज फहराया और बच्चों ने भी राष्ट्र ध्वज फहरा कर तिरंगे को सलामी दी।

बच्चों ने देश भक्ति गीत मेरे रंग दे बसंती चोला, ऐ मेरे वतन के लोगों यहां आंखों में बरलो पानी, कई गीतों पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति पेश की और प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को भारत के संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। देश का संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। वैसे तो 26 नवंबर को हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसे दो महीने बाद यानी 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसलिए 26 जनवरी का खास महत्व है।

वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि आज के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव भी प्राप्त है ।

इस मौके पर स्कूल स्टाफ सहित एसएमसी सदस्य और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी तरफ उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत आम्बल ठेहडू में गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही हर्षील्लास से मनाया गया। इस समारोह में ग्राम पंचायत आम्बल ठेहडू के प्रधान केवल चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और राष्ट्र ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी।

इस अवसर पर पंचायत सचिव कुलवंत सिंह,बाबर सिंह, सुरेन्द्र कुमार , बीडीसी सदस्य रमना कुमारी महिन्द्र सिंह, मनोहर लाल, निर्मला देवी आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...