हिमाचल: फरवरी में राशन की दुकानों पर मिलेगा 15 किलो आटा, सरकार ने जारी की अधिसूचना

--Advertisement--

Image

राशन डिपुओं में सरकार ने एपीएल परिवारों के आटे के कोटे में डेढ़ किलो प्रतिकार्ड की बढ़ोतरी की है। करीब सात साल बाद एपीएल परिवारों को फरवरी में 15 किलो आटा दिया जाएगा। 

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में सरकार ने एपीएल परिवारों के आटे के कोटे में डेढ़ किलो प्रतिकार्ड की बढ़ोतरी की है। करीब सात साल बाद एपीएल परिवारों को फरवरी में 15 किलो आटा दिया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस सरकार के समय ही 15 किलो आटा दिया गया था। इसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

खाद्य आपूर्ति निगम ने सभी राशन डिपो संचालकों से फरवरी में आटे की मांग अधिसूचना के अनुसार भेजने के लिए कहा है। प्रदेश में करीब 11.50 लाख एपीएल कार्ड धारक हैं। इन्हें वर्तमान में 13.5 किलो आटा प्रति परिवार दिया जा रहा है।

यह आटा नौ रुपये 30 पैसे के हिसाब से मिलता है। एपीएल उपभोक्ताओं को कई सालों से आटे का यही कोटा मिल रहा है। बीते सालों में एक-दो बार ही 14 किलो आटा मिला है। अब सरकार के डिपुओं में मिलने वाले आटे को काफी समय बाद बढ़ाया है।

उधर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि प्रदेश के राशन डिपुओं में 15 किलो आटा एपीएल परिवारों को दिया जाएगा। इसके लिए डिपो संचालकों को बता दिया गया है। फरवरी में राशन डिपुओं में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

आधा किलो चावल का कोटा भी बढ़ाया 

डिपुओं में आधा किलो चावल का कोटा भी बढ़ाया है। यह व्यवस्था जनवरी से लागू कर दी गई है। जनवरी में एपीएल कार्ड उपभोक्ताओं को सात किलो चावल मिले। इससे पहले इन उपभोक्ताओं को 6.5 किलो चावल मिलते थे। अब आटे के कोटे में बढ़ोतरी का एपीएल परिवारों को काफी फायदा मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...