‘आफत’ से कम नहीं टांडा के शौचालय

--Advertisement--

Image

उखड़ी हैं दीवारें, रिसता है पानी, बिजली वायरिंग की तारें भी हवा में झूल रही

कांगड़ा – राजीव जसवाल

डाक्टर राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के शौचालयों की हालत बद से बदतर हो गई है। यहां नए शौचालय बनाने तो दूर इनकी मरम्मत तक कई साल से नहीं हो पाई है। आलम यह है कि शौचालयों की गंदगी से किसी का सिर भी चक्कर खा जाए।

शौचालयों की दीवारें बुरी तरह से उखड़ चुकी हैं। चारों तरफ से गंदा पानी रिसता रहा है। एक वार्ड में 25 से 30 मरीज दाखिल रहते हैं और उन्हें एक ही शौचालय में शौच और पेशाब के लिए जाना पड़ता है। शौचालयों में गंदगी इतनी ज्यादा है कि अच्छा तंदरुस्त इंसान भी बीमार पड़ जाए।

शौचालयों की दीवारों सहित छतें पूरी तरह से उखड़ चुकी हैं। सारी दीवारों में सीलन ही सीलन है। पाइपें भी पूरी तरह से उखड़ चुकी हैं। एक मंजिल से नीचे की मंजिलों से गुजरने वाली गंदी पाइपों से गंदे पानी का रिसाव हो रहा है और इन्हें कवर भी नहीं किया गया है।

कई जगह तो बिजली की वायरिंग की तारें भी हवा में झूल रही हैं जिनसे कभी कोई अनहोनी घटना घट सकती है। शौचालयों में न तो पानी की सही व्यवस्था है और न ही सफाई ढंग से होती है। ऐसे गंदे शौचालयों में जाना मरीजों की मजबूरी है।

ठंड के मौसम में उन्हें अपने बर्तन भी इन्हीं गंदे शौचालयों में ठंडे पानी से धोने पड़ते हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल तो उन मरीजों को झेलनी पड़ती है जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं और चलने फिरने में भी असमर्थ हैं। तीमारदार मरीजों को शौचालय तक तो ले जाते हैं पर गंदगी के ढेर में शौच करना उनके लिए आफत से कम नहीं होता है।

गौरतलब है कि टांडा अस्पताल में आधे हिमाचल यानी सात जिलों के मरीज टांडा अस्पताल में उपचार के लिए आते हैं जिनमें चंबा, हमीरपुर, ऊना, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर और सबसे बड़े जिले 15 लाख से अधिक आबादी वाले जिला कांगडा के लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं।

इन मरीजों का मनोबल इन गंदे शौचालयों में जाकर ऐसे ही टूट जाता है। सवाल यह है कि अस्पताल प्रशासन को इसकी खबर नहीं या वह इस ओर ध्यान नहीं देना चाहता।

अभी हाल ही में हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल ने टांडा अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया फिर भी अस्पताल प्रशासन को इन खस्ताहाल शौचालयों की कोई चिंता नहीं थी।

ये शौचालय न जाने कितने वर्षों से ऐसे ही गंदे हाल में पड़े हुए हैं जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। हैरानी की बात है कि अस्पताल में 250 से ज्यादा सफाई कर्मचारी हैैं फिर भी शौचालयों में गंदगी ऐसे फैली है जैसे यहां कोई सफाई कर्मचारी ही न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...