हिमाचल की चार दृष्टिबाधित छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी दमखम

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 19 जनवरी – डॉली चौहान

सुंदरनगर स्थित प्रदेश के एकमात्र विशेष बच्चों के संस्थान की लड़कियां प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने जा रही है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का संस्थान (छात्रा) सुंदरनगर की 4 दृष्टि बाधित छात्राओं का गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय खेलकूद में चयन हुआ है।

संस्थान की सृष्टि, सांची, सुमन और मंजू अब गुजरात जाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने जा रही है। इन चारों छात्राओं का राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हाल ही में प्रदेश के हमीरपुर में संपन्न हुई। राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद किया गया है।

वहीं राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के बाद सुंदरनगर संस्थान पहुंचने पर जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल द्वारा छात्रों को मैडल पहनाकर स्वागत किया गया।

बता दें कि विशेष योग्यता प्राप्त बच्चों का संस्थान सुंदरनगर में छात्राओं के खेलों के लिए मैदान का अभाव और सुविधाओं की कमी के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया गया है।

प्रधानाचार्या नीलम लगवाल और जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से संस्थान का नाम भी रोशन हुआ है।

उन्होंने बताया कि चयनित सभी छात्राएं दृष्टिबाधित है जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...