छतों पर खड़ीं महिलाओं ने राहुल गांधी को आवाज लगा पूछा- 1,500 रुपये कब दोगे, मिला ये जवाब

--Advertisement--

Image

काठगढ़ के पास जब राहुल गांधी पहुंचे तो घरों की छतों से महिलाओं ने जोर से राहुल गांधी को आवाज दी। राहुल आवाज सुनकर रुक गए। महिलाओं ने पूछा कि उन्हें 1,500 रुपये मासिक पेंशन कब मिलेगी। 

इंदौरा – शम्मी धीमान

राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को तिरंगा झंडा थमाने के बाद हिमाचल में अपनी भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया। यात्रा बुधवार सुबह 7 बजे इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के पंजाब-हिमाचल सीमा पर घटोता से शुरू हुई।

इस दौरान काठगढ़ के पास जब राहुल गांधी पहुंचे तो घरों की छतों से महिलाओं ने जोर से राहुल गांधी को आवाज दी। राहुल आवाज सुनकर रुक गए। महिलाओं ने पूछा कि उनको 1,500 रुपये मासिक पेंशन कब मिलेगी।

महिलाओं के सवाल पर राहुल ने कहा कि कांग्रेस अपना वादा जल्द पूरा करेगी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी दस गारंटियों में सूबे की महिलाओं को हर माह 1,500 रुपये पेंशन देने का वादा किया था।

महिलाओं ने राहुल से उसी वादे को जल्द निभाने की बात कही। इससे पहले रास्ते में यात्रा के दौरान बच्चों ने बाहर से राहुल गांधी का नाम जोर से पुकारा। राहुल ने बच्चों की ओर टॉफियां फेंकी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...