खैर के 37 मोच्छों सहित पकड़े तीन वनकाटू, एक फरार

--Advertisement--

Image

जंडौर के जंगलों में आधी रात को गश्त पर निकली पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, एक फरार

परागपुर – आशीष कुमार

ब्लाक खंड परागपुर के अंतर्गत गांव जंडौर के जगंलों में आधी रात पुलिस व वन विभाग की आंखों में धूल झोंक कर अवैध रूप से दर्जनों खैर के पेड़ काटने वाले तीन वनकाटू अचानक 37 मोच्छों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि एक वनकाटू रात को अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला है।

पुलिस ने भागे आरोपी की भी शिनाख्त कर ली है, वह भी जल्द सलाखों के पीछे होगा। पुलिश के साथ गश्त पर निकली वन विभाग की टीम ने मौके पर तीन आरोपियों को मौके पर दबोच लिया, जबकि रात के अंधेरे में एक वनकाटू भाग निकला है, वह भी जल्द सलाखों के पीछे होगा।

जानकारी के अनुसार ऐसे पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस से चौकी प्रभारी संजीव कुमार व परिक्षेत्र अधिकारी डाडासीबा नरेंद्र सिंह व वन खंड अधिकारी विनोद कुमार, संसारपुर टैरेस, फोरेस्ट गार्ड सुशील कुमार बीट जंडोर, फोरेस्ट गार्ड राजेश कुमार बीट डाडासीबा, फोरेस्ट वर्कर जागीर सिंह बीट रैल पुलिस टीम सहित गश्त व वन विभाग में अवैध कटान बारे रिड़ी, कुठेरा व जंडोर आदि के रवाना थे।

तो समय सुबह करीब 4:30 बजे जंडौर के साथ लगते जंगल से पेड़ काटने व लकडिय़ां गिरने की आवाज आई, जिस पर रेंज आफिसर डाडासीबा की टीम ने घेराबंदी करके जंगल की तलाशी लेना शुरू की, तो तीन चार व्यक्ति स्वारघाट पंजाब की तरफ भागे।

जिसमें तीन व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे एक व्यक्तियों को मौके पर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इन व्यक्तियों से खैर के 37 मोच्छों बरामद किए गए। ये सभी आरोपी पंजाब, फतेहपुर व ससांरपुर टैरेस के बताए जा रहे हैं।

चौकी प्रभारी संजीव कुमार के बोल

चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सुबह अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया था। अमित से पूछताछ के बाद पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चौथा अरोपी का अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

रेंजर आफिसर डाडासीबा के बोल

रेंजर आफिसर नरेंद्र सिंह डाडासीबा ने बताया पिछले दिनों संसारपुरटैरेस में चंदन की चोरी हुई थी। इसके बाद अफसरों के आदेश के बाद ही वन विभाग की टीम गश्त पर थी और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

डीएफओ के बोल

इस संबंध में डीएफओ सन्नी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। इस संबंध में डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि तीनों व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...