नूरपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक केमिस्ट के अपहरण की कोशिश

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत 

नूरपुर क्षेत्र में मिंजगरा-कियाली सम्पर्क मार्ग पर सुबह लगभग 7:30 बजे एक मेडिकल हाल के मालिक दीपक पठानिया का अज्ञात युवकों द्वारा अपहरण करने की कोशिश की गई। क्षेत्र में ऐसी घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

दीपक पठानिया निवासी खुशीनगर नूरपुर के चौगान में केमिस्ट है। दीपक सुबह रोजाना अपने घर से मिंजगरा-कियाली सम्पर्क मार्ग पर रनिंग के लिए निकलते है।

वुधवार की सुबह भी वह दौड़ के लिए निकले। जब वह उक्त मार्ग पर रनिंग कर रहे थे तो अचानक उन पर पीछे से एक व्यक्ति ने कम्बल डाल दिया।

वह एकदम हैरान हो गए, एक पल के लिए उन्हें लगा कि कोई मजाक कर रहा है लेकिन जब उनके आगे चल रहे एक व्यक्ति ने उन्हें खींचा और कार में धकेलने लगे तो वह चौकन्ने हो गए तथा दोनों अपहरणकर्ताओं से डटकर मुकाबला किया।

उसी दौरान वहां से एक दोपहिया वाहन गुजरा और अपहरणकर्ता अपनी कार में वहां से भाग निकले। आनन फानन में उनका कम्बल वहीं रह गया तथा दीपक गाड़ी का नम्बर पूरा नहीं पढ़ पाए।

गाड़ी पर पंजाब का नम्बर अंकित था। दीपक ने बताया कि उसके बाद उन्होंने 100 नम्बर पर पुलिस को सूचित करना चाहा लेकिन नम्बर मिल नहीं पाया।

उन्होंने कहा कि यदि सही समय पर पुलिस से सम्पर्क हो पाता तो अपहरणकर्ताओं को काबू किया जा सकता था। दीपक ने कहा कि उनकी किसी से कोई भी पुरानी रंजिश नहीं है।

उन्होंने कहा कि अज्ञात युवकों का उनके अपहरण करने के पीछे क्या मकसद था यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि इस सन्दर्भ में उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...