शटर के ताले तोड़कर कार उड़ा ले गए शातिर, पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

सड़क किनारे बनाए गए शेड के शटर के ताले तोड़कर शातिर स्विफ्ट डिजायर कार चोरी कर फरार हो गए। मामला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की गृह पंचायत अमलेहड़ का है।

सेवानिवृत्त कैप्टन शक्ति चंद ने इस मामले में पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि घर से करीब 25 मीटर दूर उन्होंने कुछ दिन पहले ही गाड़ी को पार्क करने के लिए एक शेड का निर्माण किया।

जिसमें वह अपनी कार को खड़ा करते थे। शक्ति चंद ने बताया कि यह कार उनके बेटे के नाम पर पंजीकृत है। बेटा भारतीय सेना में सेवारत है।

शेड के शटर के ताले टूटने की सूचना एक स्थानीय दुकानदार ने उन्हें दी। जब मौके पर जाकर देखा तो शटर खुला हुआ था और वहां पर कार नहीं थी।

इस बात की सूचना कैप्टन शक्ति चंद ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। परंतु अभी तक गाड़ी का कोई भी सुराग नहीं लगा है।

इस संबंध में नादौन थाना के प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात की है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही गाड़ी को चुराने वाले लोग सलाखों के पीछे होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...