DSP ऑफिस शाहपुर और शिलाई भी बंद, सुक्खू सरकार ने डीनोटीफाई किए 16 पुलिस थाने-चोकियां

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

पर्व जयराम सरकार के समय में खोले गए संस्थानों को बंद करने का क्रम जारी है। नए मामले के तहत कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की सरकार ने दो डीएसफी ऑफिस और 16 पुलिस थाने व चौकियों को भी डीनोटीफाई कर दिया है। इनमें से शिलाई और शाहपुर डीएसपी ऑफिस भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट के फैसले के अनुसार जयराम सरकार में खोले गए कुल 574 दफ्तरों या संस्थानों को बंद किया जाएगा। ये संस्थान या तो अपग्रेड हुए थे या नए खोले गए थे, लेकिन किसी भी संस्थान के लिए वित्त विभाग ने अपनी हरी झंडी नहीं दी थी।

इसी आधार पर कैबिनेट से ऑर्डर हुआ था और सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों को इन्हें डिनोटिफाई करने के आदेश जारी किए थे। शुक्रवार को अप्रैल 2022 के बाद खोले गए दो डीएसपी ऑफिस और 16 पुलिस थानों व चौकियों को बंद किया गया है।

उधर, सुक्खू सरकार के फैसलों पर प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी आगबबूला हो गई और जग-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...