गर्ल्स स्कूल के पास शरारती तत्वों की करतूत, फाड़ डाला मुख्यमंत्री सुक्खू का पोस्टर

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पांवटा में कांग्रेस पार्टी के नेता व सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थक प्रदीप चौहान ने जगह-जगह उनको बधाई देने के पोस्टर लगाए हुए हैं, जिनमें से एक पोस्टर के फाड़े जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने इस मामले की पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक प्रदीप चौहान ने सीएम सुक्खू को बधाई देने के पांवटा साहिब में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए हैं, जिसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की फोटो के साथ उन्होने अपनी फोटो भी लगाई है।

प्रदीप चौहान ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हे एक कार्यकर्ता ने सूचना दी कि गल्र्स स्कूल के पास की साइट पर लगाया गया आपका पोस्टर किसी ने फाड़ डाला है, जबकि साथ में एक और राजनीतिक दल का पोस्टर है, जिसे नहीं फाड़ा गया है। ऐसे मे उन्हें लग रहा है कि यह राजनीतिक प्रतिशोध के कारण किसी के द्वारा ऐसा किया गया है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

जिन्होंने भी सीएम का पोस्टर फाड़ा है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि प्रदीप चौहान ने फोन पर कहा कि उनका पोस्टर फाड़ा गया है। वह आउट ऑफ स्टेशन हैं, उन्हें थाने में शिकायत देने को कह दिया गया है। है, उन्हे थाने मे शिकायत देने को कह दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...