
बिलासपुर – सुभाष चंदेल
कुल्लू-मनाली से वापस लौट रहे दिल्ली के चार युवकों ने नशे की हालत में नेशनल हाई-वे पर हुड़दंग मचाना महंगा पड़ा है। यह युवक बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के चार युवक वापस जा रहे थे। इस दौरान जब वक बिलासपुर से गुजर रहे थे, तो उन्होंने बिलासपुर में हुड़ंदग मचाया।
बताया जा रहा है कि जब यह युवक बिलासपुर बस अड्डा पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो यह पुलिस को भी गालियां देते हुए वहां से कार को भगा ले गए।
जिस पर पुलिस ने इनका पीछा किया और इन्हें कुछ ही दूरी पर लखनपुर के पास पकड़ लिया। बता दें कि इनमें से एक युवक कार के सनरूफ पर नंगा होकर बैठ कर रास्ते में गालियां निकाल रहा था।
उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि हुड़दंग मचाने वाले इन चार युवकों को पुलिस द्वारा हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
