सीमेंट कंपनियां छीन रही हजारों लोगों का रोजगार, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : रामलाल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राजनीति से ऊपर उठकर बिलासपुर के सभी लोग इकट्ठा होकर संघर्ष करेंगे ताकि फिर से सीमेंट कंपनियां चल सके और हजारों लोगों का रोजगार प्रभावित ना हों… यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दाैरान कही।

रामलाल ठाकुर ने कहा, ”कंपनी के द्वारा जहां पर हजारों लोगों का रोजगार छीना जा रहा है, वहीं अशांति का वातावरण हिमाचल प्रदेश में पैदा किया जा रहा है जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कार्यालय और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी सोचना चाहिए कि इससे किस प्रकार बिलासपुर के ट्रक ऑपरेटर्स और रोजगार के साधन प्रभावित होंगे।

कंपनियों की मनमानी के कारण उनके भूखे रहने के हालात पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा, ”जिस प्रकार कंपनी ने तानाशाही रूप से 1 दिन पहले नोटिस जारी किया कि वह कंपनी पर तालाबंदी कर रहे हैं और कर्मचारी कृपया ड्यूटी पर ना आए ऐसे फरमानों को हरगिज सहन नहीं किया जाएगा”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...