
बद्दी/नालागढ़/बरोटीवाला – रजनीश ठाकुर
यूएसवी कंपनी आई सवालों के घेरे में बीते कल कंपनी ने अपने ही मजदूरों को बाहर से बुलाकर कुछ लोगो से पिटवा दिया. यह बात कंपनी के कुछ मजदूरों ने मिडिया के कैमरे पर कहीं कि उन्हें कंपनी के मैनेजमेंट जिसमे एचआर हेड का नाम भी लिया गया है.
कम्पनी के मजदूरों का कहना हे कि वो संगठन यानी यूनियन बनाना चाहते थे. जिस पर कंपनी को एतराज था. जिसके चलते विवाद हो गया. कंपनी के मजदूरों का कहना है कि वह एक मीटिंग करना चाहते थे शांतिपूर्वक. जिसकी सूचना कंपनी मैनेजमेंट लेवर इंस्पेक्टर व पुलिस को दी गई थी.
कामगारो का कहना है की पुलिस के सामने हम लोगों पर हमला हुआ. मजदूरों का कहना है की कंपनी हमें टॉर्चर कर रही है और मजदूरों ने मारपीट का भी कंपनी के द्वारा बनाए हुए बाहर से बस भरकर गुंडे उन्हें पिटवाने के लिए बुलाए गए थे.
कंपनी के ठेकेदार पर भी उन्होंने आरोप लगाए हैं कि यह सब काम ठेकेदार के द्वारा किया गया. कंपनी ने ठेकेदार को इसकी सारी जिम्मेवारी सौंपी गई थी.
बरोटीवाला के एसएचओ के भी बयान लिए गए हैं. जिस पर एसएचओ ने इस घटना को सिरे से नकारा दिया लेकिन मीडिया मैं आई वीडियो ने बद्दी पुलिस पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
