
लंज – निजी संवाददाता
शाहपुर विधानसभा के तहत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज में आज 7 दिनों तक चलने वाले एनएसएस कैंप का शानदार आगाज हुआ। इस अवसर पर स्कूल के एसएससी के अध्यक्ष मेहर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके साथ ही एस एम सी के सदस्य तथा अध्यापक गण इस अवसर पर मौजूद रहे।
यह कैंप 1 दिसंबर 2022 तक चलेगा। इस कैंप में कुल 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं जिसमें 22 लड़कियां तथा 28 लड़के हैं। इसके शुभारंभ पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें पहाड़ी नृत्य, भांगड़ा इत्यादि शामिल थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मनीष भारती और चित्रकला ने बच्चों को इस कैंप के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया तथा आगामी कार्यकारिणी के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। इस कैंप के दौरान कैंप में भाग ले रहे स्वयंसेवी गोद लिए हुए लंज खास गांव में साफ सफाई करेंगे।
इसके अलावा स्थानीय प्राकृतिक जल स्रोतों इत्यादि को भी साफ सुथरा बनाएंगे तथा सभी को स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगे। इन 7 दिनों के दौरान स्वयंसेवी विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में जानेंगे ।
इसके अलावा स्वयंसेवियों को हर दिन विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों से रूबरू कराया जाएगा। जिससे कि ये उनके अनुभवों से सीख लें और अपने जीवन में उनका अनुसरण करें।
