कुमलाड़ी चौक से बकलोह बस स्टैंड तक रास्ते की हालत दयनीय

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

कुमलाड़ी चौक से बकलोह बस स्टैंड तक रास्ते की हालत इतनी दयनीय है कि पूछो मत। रात को तो क्या दिन को भी चलना कोई खतरा से खाली नही है। जानजोखिम में डाल कर लोगो को सफर करना पड़ रहा है।

पहले ये रास्ता कभी आर्मी और कैंट बोर्ड के अंडर में आया करता था। परंतु कुछ एक सालों से इस रूट में से हिमाचल की बसे चलने लगी है तभी से इस रोड को कैंट बोर्ड औऱ एमईएस की और से लोकनिर्माण विभाग को हैंड ओबर कर दिया है। तभी से इस रोड को मेन्टिनेंड पीडब्लूडी के द्वारा ही किया जाता है।

कुमलाड़ी चौक से ऊपर रोड का इतना बुरा हाल है कि पूछो मत जो रोड में सोलिंग विछाया गया था वो पूरी तरह से निकल चुका है। जिस के चलते कभी भी कोइ बड़ा दुर्घटना हो सकता है। इस रास्ते में कई वार टू विलर वाले गिर कर चोटिल भी हो चुके है।

यहाँ के स्थानीय लोगो मे धीरन कुमार ,अरुण,अशोक कुमार,विनोद,प्रदीप, अनिल कुमार ,संजय, विजय,जोगिंदर ,सन्नी,और राजकुमार ने लोकनिर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।

वही जब इस बाबत ककीरा के लोकनिर्माण विभाग के कनिष्ट अवियन्ता योगराज से बात कि तो उनका कहना है कि जैसे ही सर्दियां खतम हो जायेगी उसके बाद ही रोड को मेटलिंग ट्यरिंग कर दिया जायेगा। फिल हाल लोगो के सुविधा के लिए जहाँ जहाँ पर भी बडे बड़े गड्डे पड़े हुए है उन गड्डे को भर कर गाडीयो के चलने लायक लिए बना दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...