राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में हुआ एनएसएस शिविर आरम्भ

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

ज्वाली उपमण्डल के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में सात दिवसीय राष्ट्रीय स्वयं सेवा,एन एस एस के विशेष शिविर का आरम्भ हुआ। इस शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान कमल चौधरी द्वारा पाठशाला के प्रधानाचार्य कमल किशोर भारती की अध्यक्षता में हुआ।

प्रधानाचार्य कमल किशोर भारती ने शिविर के विशेष अतिथि कमल चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस में एन एस एस कैडेट्स अवंतिका एंड पार्टी ने स्वयं सेवा गीत गाकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया ।

मुस्कान चौधरी ने भाषण के माध्यम से एन एस एस के महत्व को बताया। मंच की संचालिका एन एस एस कैडेट आकांक्षा चौधरी ने बहुत निपुणता से कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने छात्रों को नशे से बचने और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया और आये अतितियों का धन्यवाद किया ।

एन एस एस कार्यक्रम के संयोजक कमल चौधरी और पूजा देवी ने शिविर में उपस्थित सभी अध्यापकों को एन एस एस कैप पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री कमल किशोर भारती ने बताया कि यह शिविर 16 तारीख से 22 तारीख तक चलेगा । पाठशाला में छात्रों के रहने और खाने पीने की उचित व्यवस्था की गई है ।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पाठशाला के अध्यापकों राकेश चौधरी, सुधीर गुलेरिया,अरुण पगडोतरा, अजय धीमान,सुरेश कौंडल, कमल कुमार , जोगिंदर सिंह , सुरेंद्र सिंह , पूजा देवी , अंजली गुलेरिया,अंजली पगरोत्रा, मोनिका, बलवन्त सिंह, विजय शास्त्री , प्रकाश सिंह , राकेश मेहरा आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...