
पालमपुर – नवीन शर्मा
पालमपुर के लोक प्रिय विधायक आशीष वुटेल को पालमपुर की जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। पिछली बार भी लोक सभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी इंदु गोस्वामी को हराकर विधायक बने थे इस बार भी नुक्कड सभाओं में भारी भीड़ एकत्रित कर रहे हैं।
पालमपुर की जनता युवा प्रत्याशी आशीष को इस बार क्या हुकुम देती है देखना दिलचस्प होगा ! हिमाचल कॉंग्रेस पार्टी इन लोक सभा चुनावों में बड़ती मँहगाई की मार से भाजपा को लंबे अर्से से घेरे हुए हैं!
दूसरी तरफ देखे तो महंगाई की मार से जानता परेशान है! अब तो सरकार महंगाई कम करने का दावा कर रही है!
इसी कड़ी में देखे तो कॉंग्रेस ने बेरोजगार महिलाओं को 1500 रूपए देने की बात कही है कॉंग्रेस नेताओं का इस पर कहना है कि बेरोजगार महिलाओं का आर्थिक वोझ कम होगा !
साथ ही कॉंग्रेस पार्टी ने खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी हटाने का वायदा किया है! कॉंग्रेस पार्टी का कहना है कि hp की भाजपा सरकार पूरी तरह से कर्ज के तले डूब चुकी है अगर फिर से भाजपा सरकार हििमाचल में आती है तो निः संदेह गैस का सिलेंडर 3000 तक मिलेगा !
पालमपुर के विधायक आशीष ने जनता को भरोसा दिलाया है कि कॉंग्रेस की सरकार बनते ही महंगाई की दरों को कम करने के उचित कदम उठाए जाएगे! बढ़ती महंगाई से प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त है!
भाजपा सरकार ने आम जन मानस का आर्थिक जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है! महंगाई की मार आम आदमी के बस के बाहर हो गई है साथ ही भाजपा सरकार रोजगार देने में पूरी तरह असफल रही है!
प्रदेश का युवा रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहा है और भाजपा सरकार गहरी नींद सोई हुई है! साथ ही आशीष ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि बेरोजगारी और बड़ती महंगाई पर बात नहीं करना चाहते! हिन्दू मुस्लिम की राजनीति कर वोट लेना चाहते हैं!
आज सड़कों पर आवारा पशु वाहनों की चपेट में आकर भूखे प्यासे दम तोड़ रहे हैं! इस पर बीजेपी सरकार बात नहीं करना चाहती है!
प्रदेश की जनता ने अपनी आखों से देखा और समझा है कि हालात क्या है साथ ही आशीष ने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है!
इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है इसमे कोई दो राय नहीं है! कॉंग्रेस सरकार बनते ही एक महीने के अंदर OPS के मुद्दे को बहाल किया जाएगा!
