क्रिकेट के शब्‍दों में बोले राजनाथ, हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस वाइड तो आप नो बाल करार

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा रक्षा के क्षेत्र में मोदी सरकार के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बना है। मेक इन इंडिया के साथ आज देश लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी दिशा में देश अगर आगे बढ़ता रहेगा तो संभावना है कि 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

राजनाथ सिंह सोमवार को बैजनाथ में भाजपा प्रत्याशी मुल्ख राज प्रेमी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा केंद्र में मोदी सरकार से पहले 900 करोड़ का निर्यात होता था जो अब 20 हजार करोड़ पहुंच गया है और 2025 तक यही निर्यात 40 हजार करोड़ तक पहुंच जाएगा।

आज विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कांग्रेस के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था में जहां देश नवमे और दसवें स्‍थान पर था। अब पांचवें स्थान पर आ गया है। कई बड़े देश आज भारत की तरफ देख रहे हैं। हमने हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प किया है।

कांग्रेस के लोग कह रहे हैं हम लोग यह काम वोट हासिल करने के लिए कर रहे हैं। हम समाज को बांट कर वोट हासिल नहीं करना चाहते। गोवा में समान नागरिक संहिता वर्षों से लागू है। क्या गोवा में समाज टूट गया है?

हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस वाइड बाल

वर्तमान राजनीति को क्रिकेट के शब्दों में कहूं तो कहूंगा। भाजपा जहां राजनीति की पिच पर ‘गुड लेंथ बाल’ डिलीवरी बन चुकी है। वहीं कांग्रेस पार्टी एक ‘वाइड बाल’ बन चुकी है। आम आदमी पार्टी की स्थिति यहां ‘नो बाल’ की है।

कोविड काल में सराहनीय काम किया

कोविड काल में मोदी सरकार ने सबसे सराहनीय काम किया। खुद देश में वैक्सीन बनवा कर लोगों को कोविड से बचाया। केंद्र की मोदी और हिमाचल की जयराम सरकार ने कई योजनाएं लोगों के हित में चलाई हैं।

जयराम सरकार की छवि पूरी तरह से भ्रष्‍टाचार मुक्‍त

जयराम सरकार का कार्यकाल सराहनीय रहा है, उनकी 5 साल की राजनीति छवि पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश देवभूमि ही नहीं बल्कि वीरभूमि भी है। शौर्य पराक्रम की धरती भी है, यहां की हवा में अध्यात्म की खुशबू है। राजनाथ सिंह 2017 के चुनाव में भी यहां प्रचार में पहुंचे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देशभक्ति और पहाड़ी संस्कृति का अनूठा संगम लेकर आया नया गीत “फौजी मुंडू

हिमखबर डेस्क पहाड़ी संगीत और देशभक्ति की भावना को समर्पित...

शाहपुर में गश्त के दौरान 6 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध...

होमगार्ड की हत्या मामले में 3 दोषियों को उम्रकैद, 1-1 लाख रुपए का जुर्माना

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सरकाघाट में वर्ष 2016 में...

घर के शौचालय में बैठा था तेंदुआ, महिला ने जैसे खोला गेट…खौफनाक नजारा देखकर निकली चीख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक महिला...