कार से 1.60 करोड़ के सोने व हीरे के आभूषण बरामद, 9 लाख जुर्माना

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब, 04 नवंबर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश में लागू चुनाव आचार संहिता के मध्यनजर सिरमौर की पांवटा साहिब पुलिस काफी चौंकनी है। बाहरी राज्य से आने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को पुलिस ने बहराल बैरियर पर दिल्ली नंबर की एक टोयोटा कार (DL 8CAB-0439) को तलाशी के लिए रोका।

इस दौरान पुलिस को कार से बिना बिल की 3 किलो 270 ग्राम सोने व डायमंड की ज्वेलरी बरामद हुई। ज्वेलरी की कीमत एक करोड़ 60 लाख से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस ने जब चालक से ज्वेलरी के दस्तावेज मांगे तो वह दिखाने में असमर्थ रहा।

लिहाजा, पुलिस ने मामले को एक्साइज विभाग के सुपुर्द कर दिया। वहीं एक्साइज विभाग ने ज्वेलरी के मालिक से नौ लाख 35 हजार का जुर्माना वसूला है। बताया जा रहा है कि चालक ज्वेलरी को लेकर करोल बाग़ दिल्ली से देहरादून जा रहा था।
गौरतलब है कि पांवटा साहिब में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक पुलिस द्वारा करोड़ों के कैश की बरामदगी की जा चुकी है। अवैध शराब पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि ज्वेलरी बरामद होने के मामले को एक्साइज विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार अवैध कारोबार पर नजर रखे हुए है। वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...