भरमौर में बोले मुकेश, भाजपा वेंटीलेटर पर, यह बीमारी डाक्‍टर को भी चपेट में लेगी

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

भाजपा की सरकार वेंटिलेटर पर पड़ी है। डाक्टर, हकीम इस बीमारी का इलाज नहीं कर सकता। बीमारी भी ऐसी कि डाक्टर को भी चपेट में ले लेगी।

यह तंज नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को भरमौर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर कसा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति भी आ जाएं, वो भी भाजपा को नहीं जीता सकते।

मुकेश ने कहा जयराम में दम है तो इस बार अपने नाम पर वोट मांगकर बताएं। जिस मुख्यमंत्री से अपने घर का हवाई अड्डा नहीं बन पाया वो भरमौर का क्या विकास करेंगे।

जो चला गया, वो चला गया, हम सरकार बनाएंगे : मुकेश

मुकेश ने कहा मतदान को अब महज 11 दिन ही शेष रह गए हैं। ठाकुर सिंह भरमौरी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने भरमौर का नाम प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में रोशन किया है। हर्ष महाजन पर तंज कसते हुए कहा कि जो चला गया वो चला गया। हम सरकार बनाएंगे।

ठाकुर सिंह भरमौरी विस क्षेत्र भरमौर को 50 साल आगे ले जाएंगे। सरकार बनते ही महिलाओं को दिसंबर माह से 1500 रुपये हर माह आना शुरू हो जाएगा। 300 यूनिट बिजली तक कोई बिल नहीं आएगा।

पहली कैबिनेट में ओपीएस का वादा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना अटल बिहारी वाजपेयी ने 2003 में बंद की। कांग्रेस पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाल करेगी। चंबा से पांचों सीटें कांग्रेस के खाते में आएंगी। प्रदेश में 35000 आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए छह महीने में नीति बनाएंगे। हर वर्ष एक लाख और पांच वर्षों में पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा।

भरमौरी भरमौर तक ही सीमित नहीं

ठाकुर सिंह भरमौरी प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा नाम हैं। नेता खेतों या फैक्टरी में नहीं बनाए जाते। ठाकुर सिंह भरमौरी भरमौर तक सीमित नहीं, पूरे प्रदेश में इनकी जरूरत है। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित भरमौरी व कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने भी भाजपा के ऊपर जमकर हमला बोला।

सूखा पेड़ नहीं बरगद हैं भरमौरी, वीरभद्र के नाम पर मांगे वोट

अमित भरमौरी ने कहा कि भरमौरी सूखा पेड़ नहीं, बरगद का पेड़ है। हर्ष महाजन पर हमला करते हुए कहा कि वह भाषा की सीमा भूलें। वहीं, संजय दत्त भरमौरी ने भरमौरी के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के परम शिष्य ठाकुर सिंह भरमौरी को स्वर्गीय वीरभद्र के नाम पर एक-एक वोट डालें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...