दुकान खोलने को लेकर हुआ विवाद, व्यक्ति को चाकू से घायल कर पुलिस थाने पहुंचा आरोपी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर शहर के भोटा चौक पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस के पास जा पहुंचा।

वहीं, चाकू के हमले से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दुकान खोलने को लेकर चले विवाद में व्यक्ति को चाकू मार दिया गया। घायल युवक की पहचान वार्ड नंबर 5 निवासी वरुण कुमार के रूप में हुई है। वरुण का वार्ड नंबर 10 निवासी कपिल देव के साथ दुकान के कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा है।

बताया गया है कि चौक पर पहले दोनों में कहासुनी हुई। जिसके बाद कपिल ने वरुण पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। तेजधार हथियार से व्यक्ति के शरीर पर दो से तीन बार प्रहार किया गया है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष सहित विपक्ष के भी बयान कलमबद्ध किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...